देश

NEET Exam 2024: केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कही ये अहम बात

Centre Files Affidavit in NEET Exam 2024: केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है।

Image

केंद्र सरकार ने कहा-वो छात्रों के हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार ने कहा-सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने
  • छात्रों के हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है
  • कहा-23 लाख छात्रों पर सिर्फ आशंकाओं के चलते एक नई परीक्षा का बोझ न डाला जाए

NEET Paper 2024 Leak Case: नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह नीट की परीक्षा दोबारा करने के पक्ष में नहीं है केंद्र ने हलफनामे में कहा कि भारत सरकार उन छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए बाध्य है जिन्होंने नीट परीक्षा 2024 दी है।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार 11 जुलाई को सुनवाई होनी है, गौर हो कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र हमलावर हैं।

पेपर लीक को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया गया है

छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में कुल मिलाकर वृद्धि हुई है, विशेष रूप से 550 से 720 की सीमा में यह वृद्धि शहरों और केंद्रों में देखी गई है। इसका श्रेय पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती को जाता है।

काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू

काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर चार राउंड में आयोजित की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के बारे में यह पाया जाता है कि वह किसी गड़बड़ी से लाभ उठाया है तो ऐसे व्यक्ति की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान या उसके बाद भी किसी भी स्तर पर रद्द कर दी जाएगी।

एक मजबूत परीक्षा प्रक्रिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध

इस हलफनामे में केंद्र ने कहा कि सरकार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए एक मजबूत परीक्षा प्रक्रिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article