एजुकेशन

NEET UG Counselling 2024: MBBS की सीटें फाइनल होने के बाद शुरू होगी काउंसलिंग, ये है संभावित तारीख

NEET UG Counselling Date and Time: किन्हीं कारणों से काउंसलिंग की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। ऐसे में नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। काउंसलिंग की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है। मेडिकल कॉलेजों में MBBS Course के लिए अतिरिक्त सीटें जोड़े जाने की संभावना है।

Image

नीट यूजी काउंसलिंग 2024

Photo : iStock

NEET UG Counselling 2024: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट NEET UG 2024 के लिए काउंसलिंग आज यानी 6 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली थी। किन्हीं कारणों से काउंसलिंग की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। ऐसे में नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। काउंसलिंग की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है। नीट काउंसलिंग 2024 सत्र जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से नीट यूजी और पीजी की काउंसलिंग को लेकर जानकारी साझा की गई है।

नीट यूजी काउंसलिंग अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है। कुछ मेडिकल कॉलेजों को अनुमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है और अतिरिक्त सीटों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की डेट तय की जाएगी।

MBBS Seat को लेकर नोटिस

मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें जोड़े जाने की संभावना है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नीट काउंसलिंग 2024 की तारीख की घोषणा की जाएगी ताकि पहले चरण में ही नए कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके। इस महीने के अंत में नीट काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है।

NEET UG Counselling 2024: क्या कहा NTA ने?

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने नीट यूजी 2024 परीक्षा की काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित करने से इनकार कर दिया था। बता दें कि एनटीए सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी आयोजित करता है।

यह परीक्षा इस साल 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर करीब 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रश्नपत्र लीक होने समेत अनियमितताओं के आरोपों के चलते कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article