देश

न्यूक्लियर सेक्टर को भी प्राइवेट पार्टिसिपेशन के लिए खोल दिया है- GBS 2025 में बोले पीएम मोदी

Global Business Summit 2025: पीएम मोदी ने टाइम्स नेटवर्क के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में प्राइवेट सेक्टर को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। पीएम मोदी ने प्राइवेट सेक्टर को सरकार का अहम सहभागी बताया।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी

Global Business Summit 2025: टाइम्स नेटवर्क के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरकार की कई उपलब्धियों पर बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे प्राइवेट सेक्टर के लिए सरकार नए-नए दरवाजे खोल रही है, जिससे यूथ को काफी फायदा हो रहा है। इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने न्यूक्लियर सेक्टर को भी प्राइवेट पार्टिसिपेशन के लिए खोल दिया है।

जीबीएस 2025 में क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ग्लोबल बिजनेस समिट में प्राइवेट सेक्टर पर बात करते हुए कहा- "साथियों विकसित भारत की यात्रा में हमारी सरकार प्राइवेट सेक्टर को बहुत अहम सहभागी मानती है, सरकार ने बहुत सारे नए सेक्टर्स को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया है, जैसे स्पेस सेक्टर, आज बहुत सारे नौजवान, बहुत सारे स्टार्टअप्स स्पेस सेक्टर में बड़ा योगदान दे रहे हैं, ऐसे ही ड्रोन सेक्टर कुछ समय पहले तक लोगों के लिए क्लोज था, आज इस सेक्टर में यूथ के लिए बहुत सारा स्कोप दिख रहा है।"

न्यूक्लियर सेक्टर में प्राइवेट पार्टिसिपेशन पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्राइवेट फर्म के लिए कमर्शियल कोल माइनिंग का क्षेत्र खोला गया है, ऑक्शन को प्राइवेट कंपनियों के लिए लिब्राइज किया गया है। देश के रिन्यूएबल एनर्जी अचीवमेंट में हमारे प्राइवेट सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका है। अब पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में भी हम प्राइवेट सेक्टर को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि इसमें और इफिसिएन्सी आए। हमारे इस बार के बजट में भी बड़ा बदलाव हुआ है, हमने.. न्यूक्लियर सेक्टर को भी प्राइवेट पार्टिसिपेशन के लिए खोल दिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें