देश

अगर 2014 में देशवासियों ने हमें आशीर्वाद नहीं दिया होता तो... ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में PM मोदी ने बताई कैसी थी कांग्रेस की सोच

Global Business Summit 2025: टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में पीएम मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समिट को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसकी सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

Global Business Summit 2025: टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 को पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि लास्ट टाइम जब वो इस समिट में आए थे, तब चुनाव होने ही वाले थे, तब उन्होंने विनम्रता से कहा था कि उनके तीसरे टर्म में भारत नई स्पीड से काम करेगा। आगे पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें संतोष है कि ये स्पीड आज दिख भी रही है और देश इसके समर्थन भी दे रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर जो सोच थी, उसपर निशाना भी साधा।

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पीएम मोदी ने आगे ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा- "2014 में अगर देशवासियों ने हमें आशीर्वाद नहीं दिया होता... आप भी सोचिए, भारत में रिफॉर्म्स की एक नई क्रांति शुरू हुई है, मुझे नहीं लगता है कि ये हो सकता है, कतई नहीं होता, क्या इतने सारे बदलाव होते? देश तो पहले भी चल रहा था, कांग्रेस स्पीड ऑफ डेवलपमेंट और कांग्रेस स्पीड ऑफ करप्शन ये दोनों चीजों को देश देख रहा था, अगर वही जारी रहता तो क्या होता, देश का एक अहम टाइम पीरियड बर्बाद हो जाता।"

पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- "2014 में तो कांग्रेस सरकार ये लक्ष्य लेकर चल रही थी कि 2044 तक भारत को 11वें से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे, यानि तीस साल का टाइम पीरियड था, ये था कांग्रेस का स्पीड ऑफ डेवलपमेंट और विकसित भारत का स्पीड ऑफ डेवलपमेंट क्या होता है, ये भी आप देख रहे हैं, सिर्फ एक दशक में भारत टॉप 5 इकोनॉमी में शामिल हो गया है। साथियों मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं, अब अगले कुछ सालों में ही आप भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनते देखेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें