देश

Hubballi Railway Station: दुनिया के सबसे लंबे हुबली रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 14, 2023, 01:54 PM IST

लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह प्लेटफॉर्म हुबली यार्ड की रीमॉडलिंग का हिस्सा है। 1,507 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

Image

दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म (Credit: www.guinnessworldrecords.com)

Hubballi Railway Station: कर्नाटक का हुबली रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म बन गया है। इसी के साथ इसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 1,507 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

20 करोड़ रुपये की लागत

लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह प्लेटफॉर्म हुबली यार्ड की रीमॉडलिंग का हिस्सा है और इसका उद्देश्य कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ क्षेत्र में भविष्य में और अधिक ट्रेनों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है। हुबली रेलवे स्टेशन को आधिकारिक तौर पर श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी स्टेशन कहा जाता है। दक्षिणी रेलवे ने कहा कि यह प्लेटफार्म एक ही समय में दो दिशाओं से दो ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान को सक्षम बनाता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की पुष्टि

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि उसने 12 जनवरी को प्लेटफॉर्म की लंबाई की पुष्टि की। पीएम मोदी ने रविवार को इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे-हुबली-टिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के विकास का भी शुभारंभ किया था।

530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित विद्युतीकरण परियोजना के तहत यहां ट्रेन का संचालन पूरी तरह बिजली पर होगा। दोबारा विकसित किया गया होसपेटे स्टेशन यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसे हम्पी स्मारकों की तरह डिजाइन किया गया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article