देश

बीकेसी में जुटी भीड़ ने बता दिया कौन है असली शिवसेना: देवेंद्र फडणवीस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 05:04 PM IST
Image

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में जुटी ‘भारी’ भीड़ दिखाती है कि असली शिवसेना का नेता कौन है।उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की बुधवार को हुई रैली के लिए अपमानजनक शब्द ‘शिमगा’ का इस्तेमाल किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नागपुर में धम्मचक्र परिवर्तन दिवस उत्सव में व्यस्त होने के कारण उन्होंने दोनों नेताओं के भाषण बाद में यू ट्यूब के जरिये सुने ।फडणवीस ने कहा कि वो उद्धव ठाकरे के भाषण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। शिमगा पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।बता दें कि शिमगा का आयोजन महाराष्ट्र में होली के त्योहार से पहले किया जाता है और इस दिन लोग अलाव जलाते हैं एवं इनमें हिस्सा लेने वाले परंपरा के तौर पर एक दूसरे को हल्के-फुल्के अंदाज में अपशब्द कहते हैं।

ठाकरे का भाषण शिमगा था

भाजपा नेता ने कहा कि भाषण में कुछ भी नहीं था सिवाए शिमगा।उन्होंने कहा कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मैदान की क्षमता शिवाजी पार्क (जहां उद्धव ठाकरे ने रैली की) से दोगुनी थी और वहां पर भारी भीड़ जुटी थी बीकेसी मैदान में तिल रखने की जगह नहीं थी। शिवसैनिकों ने साबित कर दिया कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ही वास्तविक शिवसेना है और मैं इसलिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं।आप विधानसभा में भगवा देखेंगे (हम अगले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएंगे) लेकिन यह भगवा भाजपा और असली शिवसेना के गठबंधन का होगा जो कि सीएम शिंदे की शिवसेना है।

नए लेखक की तलाश करें उद्धव

जून महीने में शिवसेना नेतृत्व से बगावत कर और भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले शिंदे की रैली पर विपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह रैली में भाजपा का आलेख पढ़ रहे थे।इस बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि जो ऐसा कह रहे हैं उन्हें नए लेखक की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप कितनी बार एक ही बात कहेंगे? आप अपने लेखक को थोड़ा क्रिएटिविटी डालने को बोलो या कोई नया लेखक रखो।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article