देश

रमजान मुबारक! PM मोदी ने जनता को दी मुबारकबाद; बोले- यह महीना एकजुटता की भावना को और करे मजबूत

Ramadan 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रमजान के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी। रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है। यह चांद के दिखाई देने से शुरू होता है और दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा रोजा रखने की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: pmindia.gov.in)

Ramadan 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रमजान के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे। मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो रहा है।

PM मोदी ने रमजान की दी मुबारकबाद

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "रमजान मुबारक! यह पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे। हर जगह शांति और समृद्धि हो।"

रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है। यह चांद के दिखाई देने से शुरू होता है और दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा रोजा रखने की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। रमजान के दौरान मस्जिदों में शाम को एक विशेष नमाज अदा की जाती है। इस नमाज में संपूर्ण कुरान का पाठ किया जाता है और यह ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है।

दिल्ली-NCR में चांद के नहीं हुए दीदार

आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिल्ली-एनसीआर में चांद के दीदार नहीं हुए हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में चांद दिखने की पुष्टि हुई है। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी जिस वजह से यहां चांद नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के कई हिस्सों में आम तौर पर रमजान का चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है।

कब होगा पहला रोज़ा?

इस्लाम में एक महीना 29 या 30 दिन का होता है। महीने के दिनों की संख्या चांद दिखने पर निर्भर करती है। शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि बुधवार को इस्लामी कलेंडर के आठवें महीने 'शाबान' की 30 तारीख है। जामा मस्जिद के शाही नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने एक बयान में कहा कि आज रमज़ान-उल-मुबारक का चांद नज़र आया गया है लिहाज़ा ऐलान किया जाता है कि 19 फरवरी को पहला रोज़ा होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

13 साल से कोमा में हरीश राणा, एम्स में शुरू हुई ‘गरिमामयी मृत्यु’ की प्रक्रिया, लेकिन इन वजहों से लगेगा समय

13 साल से कोमा में हरीश राणा, एम्स में शुरू हुई ‘गरिमामयी मृत्यु’ की प्रक्रिया, लेकिन इन वजहों से लगेगा समय

NDA का बिहार में सभी 5, तो ओडिशा में 2 सीटों पर कब्जा, हरियाणा में भारी सियासी ड्रामा, क्या रहा राज्यसभा चुनाव का स्कोर?

NDA का बिहार में सभी 5, तो ओडिशा में 2 सीटों पर कब्जा, हरियाणा में भारी सियासी ड्रामा, क्या रहा राज्यसभा चुनाव का स्कोर?

गैस संकट के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 46000 टन LPG के साथ आज गुजरात पहुंचेगा 'नंदा देवी'

गैस संकट के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 46000 टन LPG के साथ आज गुजरात पहुंचेगा 'नंदा देवी'

आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने 400 लोगों को मार डाला, काबुल में बिछी लाशें....भारत में राज्यसभा चुनावों के नतीजे आए, मुजतबा खामेनेई के Gay होने के दावे से ट्रंप हैरान

धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत ने खारिज की US आयोग की रिपोर्ट, कहा-यह 'पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित'

धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत ने खारिज की US आयोग की रिपोर्ट, कहा-यह 'पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित'