देश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिला आतंकी ठिकाना, खोजी कुत्तों ने ढ़ूंढे IED, विस्फोटक

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 10:52 AM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने आंतकी ठिकानों का पता लगाया। खोजी कुत्तों की मदद से एक ठिकाने पर संदिग्ध आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया।

Image

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिला आतंकी ठिकाना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और मौके पर से विस्फोटक सामग्री बरामद किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सलानी इलाके में 39 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से एक सर्च अभियान शुरू किया गया था, जिस दौरान सेना के खोजी कुत्तों ने एक ठिकाने पर संदिग्ध IED और अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी का पता लगाया।

सूत्रों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। मेंढर के थाना प्रभारी सज्जाद अहमद ने कहा कि एक संदिग्ध आईईडी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को गांव के सरपंच और क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article