दुनिया

Pakistan: रडार से गायब हुए कार्गो प्लेन का मिला मलबा, पर क्रू मेंबर्स का कोई अता-पता नहीं; सामने आईं तस्वीरें

Pakistan Missing Plane: पाकिस्तान के कार्गो विमान का मलबा शुक्रवार को बरामद किया गया, जो इस सप्ताह की शुरुआत में अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के दौरान विमान में चालक दल के पांच सदस्य मौजूद थे।

Image

रडार से गायब हुए विमान का मिला मलबा

Photo : AP

Pakistan Missing Plane: पाकिस्तान के कार्गो विमान का मलबा शुक्रवार को बरामद किया गया, जो इस सप्ताह की शुरुआत में अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के दौरान विमान में चालक दल के पांच सदस्य मौजूद थे।

रडार से गायब हो गया था विमान

कराची की निजी एयरलाइन के2 एयरवेज का कार्गो विमान (बोइंग 737) को मंगलवार की रात शारजाह से कराची की उड़ान के दौरान तेजी से नीचे आते और अचानक दिशा बदलते देखा गया, लेकिन इसके बाद वह रडार से गायब हो गया था।

कहां मिला विमान का मलबा?

बुधवार को बलूचिस्तान तट पर ओरमारा से 53 समुद्री मील दक्षिण में विमान का मलबा मिला। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, चालक दल के लापता पांच सदस्यों का कोई पता नहीं चला है।

'पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी' ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ''पाकिस्तानी नौसेना और पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी का गहरे समुद्र में खोजबीन और तलाश अभियान जारी है।'' बयान में कहा गया, ''हवाई और समुद्री संसाधनों के तालमेल से चालक दल के सदस्यों की तलाश पूरी तत्परता के साथ जारी है।''

Pakistan Missing Plane

रडार से गायब हुए विमान का मिला मलबा

कौन-कौन हैं लापता?

के2 एयरवेज ने लापता चालक दल के सदस्यों की पहचान कैप्टन मुहम्मद रिज़वान इदरीस, फर्स्ट ऑफिसर फैसल जटोई, फ्लाइट इंजीनियर मुहम्मद हामिद और मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी और मुहम्मद तौफीक खान के रूप में की है।

कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान?

अधिकारियों ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। अभी जांच चल रही है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, कार्गो विमान ने स्थानीय समयानुसार रात 9:18 बजे कराची की ओर उड़ान भरते हुए नेविगेशन सिस्टम में खराबी की जानकारी दी थी। इसके बाद एटीसी ने विमान को रास्ता दिखाने में मदद की, लेकिन करीब तीन मिनट बाद ही विमान रडार पर तेजी से नीचे उतरता हुआ दिखाई दिया और उसके संपर्क टूट गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article