देश

क्या लंदन में भारतवंशी छात्र ने की आत्महत्या? कमरे में मिला मृत; परिवार ने भारत लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का एक छात्र लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और सरकार से पार्थिव सरकार को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।

Image

लंदन में 25 वर्षीय भारतवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Telangana Student found dead in London: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का एक छात्र लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक की पहचान एस. श्रीनाथ रेड्डी के तौर पर हुई, जो 25 वर्ष का था। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार से पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है।

14 माह पहले लंदन गया था श्रीनाथ

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनाथ रेड्डी के पिता मधुसूदन रेड्डी ने पत्रकारों को बताया कि उनका बेटा करीब 14 महीने पहले पढ़ाई के लिए लंदन गया था। उन्होंने कहा कि बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

पिता मधुसूदन ने बेटे से की थी बात

बकौल मधुसूदन रेड्डी, 22 जून की रात उनकी श्रीनाथ से फोन पर बात हुई थी और बातचीत पूरी तरह सामान्य थी। उस रात श्रीनाथ कथित तौर पर एक बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुआ था। परिवार के एक रिश्तेदार, जिनका बेटा भी लंदन में रहता है, ने बताया कि 23 जून की सुबह श्रीनाथ के रूममेट ने उसे कमरे में सुबह मृत पाया था। बकौल रूममेट, श्रीनाथ ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिवार को जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी मिली, वो बुरी तरह से टूट गए।

परिवार से सरकार से लगाई गुहार

रिश्तेदार ने यह भी दावा किया कि रूममेट ने श्रीनाथ की मौत की जानकारी अन्य दोस्तों को कुछ समय बाद दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिवार ने केंद्र और तेलंगाना सरकार से आग्रह किया है कि श्रीनाथ के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article