देश

Telangana New CM Oath Ceremony Timing: जानिए आज Revanth Reddy कब लेंगे Chief Minister पद की शपथ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 7, 2023, 09:08 AM IST

Telangana New CM Oath Ceremony Timing: अनुमुला रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं। यहां जानिए रेवंत रेड्डी कब और किस वक्त सीएम पद की शपथ लेंगे।

Image

रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए सीएम बनेंगे। (तस्वीर-फेसबुक)

Telangana New CM Oath Ceremony Timing: तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं। यह शपथग्रहण समारोह हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ लेने का समय भी तय हो गया है। रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर लेंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को रेवंत रेड्डी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता और तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री नामित किया। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराया और कुल 119 सीटों में से 64 सीटें जीतीं। पार्टी की चुनाव पूर्व सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को 1 सीट मिली।

कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मिले रेवंत रेड्डी

अनुमूला रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले बुधवार को पार्टी के बडे़ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं से भेंट की। रेड्डी संसद भवन भी पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। वह शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह तेलंगाना की मल्काजगिरि लोकसभा सीट से सांसद हैं।

सभी गारंटी पूरी करेगी रेवंत रेड्डी सरकार

राहुल गांधी ने रेड्डी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार तेलंगाना में सभी गारंटी पूरी करेगी और ‘प्रजाला सरकार’ (जनता की सरकार) साबित होगी। कांग्रेस नेतृत्व ने रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया।

तेलंगाना के दूसरे सीएम होंगे रेवंत रेड्डी

रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बीआरस को पराजित किया। पार्टी को 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें मिलीं तो बीआरएस को 39 सीटों से संतोष करना पड़ा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article