देश

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को,कांग्रेस-भाजपा और बीआरएस की होगी अग्निपरीक्षा

महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनावों के बाद अब तेलंगाना में भी निकाय चुनाव का डंका बज गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आई. रानी कुमुदिनी ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम का एलान किया। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिसूचना 28 जनवरी को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

Image

तेलंगाना निकाय चुनाव का एलान।

तेलंगाना में नगर निकाय चुनावों की तारीख का एलान हो गया है। तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राज्य में नगर निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। एक चरण में होने वाले ये चुनाव 11 फरवरी को कराए जाएंगे। इसके तहत राज्य के सात नगर निगमों और 116 नगरपालिकाओं में मतदान होगा। इस चुनाव को दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दलों भाजपा व बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति)के लिए एक और बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

अधिसूचना से मतगणना तक ऐसा होगा चुनाव कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयुक्त आई. रानी कुमुदिनी ने चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिसूचना 28 जनवरी को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी होगी। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 3 फरवरी को अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। मतदान 11 फरवरी को होगा,जबकि मतगणना 13 फरवरी को की जाएगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों के 2,996 वार्डों के प्रत्यक्ष चुनाव के लिए है।

52 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन चुनावों में कुल 52.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 25.62 लाख पुरुष, 26.8 लाख महिला मतदाता हैं, जबकि अन्य श्रेणी के मतदाता 640 हैं। मतदान के लिए राज्यभर में 8,203 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और 16,031 बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

कुमुदिनी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान के दिन अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड सदस्यों को 16 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी। उसी दिन 116 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और 7 नगर निगमों में महापौर-उपमहापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव भी होंगे।

आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

इस बीच, अतिरिक्त डीजीपी (कानून-व्यवस्था) महेश भगवत ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उड़न दस्ते निगरानी करेंगे और चुनावी क्षेत्रों में 50 हजार रुपये से अधिक नकद ले जाने वालों से पूछताछ की जाएगी। संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च भी करेगी।

निर्वाचन आयुक्त ने यह भी बताया कि मतदान के दौरान 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना कैबिनेट ने 18 जनवरी को नगरपालिकाओं और नगर निगमों के चुनाव जल्द कराने का फैसला किया था। दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में जहां कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में दबदबा बनाए रखा, वहीं बीआरएस का प्रदर्शन भी ठीक रहा और भाजपा ने भी कुछ अहम बढ़त हासिल की थी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?