LIVE

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर लाइव,9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ED के छापे], [राजस्थान निकाय चुनाव], [अमेरिका-ईरान युद्ध] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी से जुड़े परिसरों पर ईडी के छापे जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा अमेरिकी सेना ने एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले की कोशिशों के जवाब में ईरान के कई तेल टैंकरों पर हमला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह वाशिंगटन और तेहरान के बीच छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की ताजा कड़ी है। दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, मेरठ शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम इलाके में कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर पड़ोसी को धमकाने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। अन्य देश और दुनिया की खबरों के लिए नीचे से निकल जाएं।

Nitin AroraUpdated Sep 9, 2026, 09:25 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ED के छापे], [राजस्थान निकाय चुनाव], [अमेरिका-ईरान युद्ध] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गिरफ्तार हुआ है। मेरठ का ये मामला है। वहीं, राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बुधवार को शुरू हो गया। राज्यभर के 162 नगर निकायों में मतदान हो रहा है, जिनमें जयपुर जिले के 18 निकाय भी शामिल हैं। इसके अलावा, कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस दिए गए हैं। उधर, अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने युद्धपोतों पर हुए ताजा हमलों के जवाब में ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया। इसके बाद तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की यह ताजा कड़ी है, जिससे दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अन्य देश और दुनिया की खबरों के लिए नीचे से निकल जाएं।

SEPT 09, 2026 09:25 IST

अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने युद्धपोतों पर हुए ताजा हमलों के जवाब में ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया। इसके बाद तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की यह ताजा कड़ी है, जिससे दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों की ओर मिसाइलें दागीं।

जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियों ने उसके क्षेत्र की ओर दागी गई 18 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया, जबकि दो अन्य मिसाइलें ऐसे स्थानों पर गिरीं जहां कोई आबादी नहीं थी।

सेना ने कहा कि उसे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। जॉर्डन अमेरिका का घनिष्ठ सहयोगी है और वहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इसी वजह से जॉर्डन के सैन्य ठिकाने ईरान के हमलों का बार-बार निशाना बन रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
SEPT 09, 2026 09:24 IST

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी

राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बुधवार को शुरू हो गया। राज्यभर के 162 नगर निकायों में मतदान हो रहा है, जिनमें जयपुर जिले के 18 निकाय भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

पहले चरण में पार्षद के 5393 पदों के लिए 20,000 से ज़्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

अलवर शहर में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के काम नहीं करने पर मतदाताओं ने आपत्ति जताई। सवाई माधोपुर और जोधपुर में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण लंबी कतारे लग गईं।

अधिकारियों के अनुसार 162 नगर निकायों में 7683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल सकेंगे। जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के 565 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं।
राजस्थान के 309 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को कराया जा रहा है। वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी।
SEPT 09, 2026 09:24 IST

पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गिरफ्तार

मेरठ शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम इलाके में कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर पड़ोसी को धमकाने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके दो नामजद साथियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज ने दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया था कि सोमवार देर रात फिरोज अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।


सिराज ने आरोप लगाया कि इस दौरान फिरोज ने पिस्तौल लहराकर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूत्रों ने बताया कि शिकायत और घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने फिरोज और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
SEPT 09, 2026 09:23 IST

कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस

अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये नोटिस राज्य अग्निशमन सेवा विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद जारी किए गए। अब तक 960 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से केवल 41 में ही आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपाय मानकों के अनुरूप पाए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, 19 अगस्त को मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित गेस्ट हाउस ’शिखा इन’ में आग लगने के बाद निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया था। इस आग में सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों को बंद करने के नोटिस दिए गए हैं, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार अपने अग्नि सुरक्षा उपायों को बेहतर करना होगा। इसके बाद उन्हें अग्नि सुरक्षा के नवीनीकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा और फिर से संचालन शुरू करने के लिए नए सिरे से लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने अब तक शहर में संचालित करीब 3,700 होटल और गेस्ट हाउस में से लगभग 960, यानी करीब एक-चौथाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। बाकी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी जारी रहेगा।
SEPT 09, 2026 09:23 IST

एफडीए के नोटिस के बाद इस्कॉन जुहू की कैंटीन अस्थायी रूप से बंद

महाराष्ट्र FDA की ओर से जारी नोटिस के बाद मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर मैनेजमेंट ने अपनी कैंटीन का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है।

इस्कॉन जुहू ने अपने बयान में कहा कि FDA ने 3 सितंबर को मंदिर की रसोई और खाद्य संचालन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद FDA ने मौजूदा अनुपालन स्तर 70 प्रतिशत आंका और कुछ क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

संस्था ने कहा कि FDA के साथ बातचीत जारी है और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम शुरू कर दिए गए हैं।

इस्कॉन जुहू ने स्पष्ट किया कि भक्तों, मेहमानों और अन्य लोगों की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और नियामकीय मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे।

जब तक आवश्यक सुधार पूरे नहीं हो जाते और पूर्ण अनुपालन हासिल नहीं होता, तब तक इस्कॉन जुहू की रसोई का संचालन बंद रहेगा। संस्था ने FDA और संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।
SEPT 09, 2026 09:22 IST

मेरठ में चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने रासायनिक पदार्थ पिया, चौकी प्रभारी निलंबित

मेरठ की धीरखेड़ा पुलिस चौकी में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने मंगलवार को कथित तौर पर रासायनिक पदार्थ पी लिया जिसके बाद चौकी प्रभारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (किठौर) विश्व ज्योति राय ने बताया कि गाजियाबाद के नूरपुर निवासी मिथुन को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। मंगलवार सुबह शौचालय जाने के दौरान उसने वहां रखा ’टॉयलेट क्लीनर’ पी लिया।

उन्होंने बताया कि मिथुन को पहले एनसीआर मेडिकल कॉलेज और बाद में मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीबीजीटीएस मूर्ति ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरिओम गौतम को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।
SEPT 09, 2026 09:22 IST

कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी से जुड़े परिसरों पर ईडी के छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें शहर के ’डॉलर्स कॉलोनी’ इलाके में स्थित 64 वर्षीय सतीश जारकीहोली का परिसर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

संबंधित खबरें