देश

हैदराबाद में शो से पहले दिलजीत दोसांझ को मिला नोटिस, केवल इन्हीं शर्तों पर मिलेगी अनुमति

हैदराबाद में दिलजीत दोसांझ के शो से पहले तेलंगाना सरकार ने उन्हें नोटिस भेजा है। सरकार ने उनके शो को लेकर कुछ शर्तें रखी हैं। कहा गया है कि केवल उन्हीं शर्तों को पूरा करते हुए शो को अनुमति दी जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बहुप्रतीक्षित “दिल-लुमिनाटी” कॉन्सर्ट के आयोजकों को तेलंगाना सरकार ने नोटिस भेजा है। नोटिस भेजकर कहा गया है कि कार्यक्रम में नशा, हिंसा और शराब को बढ़ावा देने वाले गानों की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हैदराबाद में शुक्रवार यानी कि 15 नवंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के सभी टिकट लगभग बिक चुके हैं।

दिलजीत दोझांस को नोटिस

तेलंगाना सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के रंगारेड्डी जिला कल्याण अधिकारी द्वारा जारी इस नोटिस के अनुसार, दिलजीत के शो में नशे, शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा, यह ध्यान में रखते हुए कि तेज आवाज और चमकती लाइट्स बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती हैं नोटिस में उन्हें मंच पर बच्चों को शामिल न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मंच पर बच्चों की एंट्री पर रोक

नोटिस के साथ संलग्न एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक पिछले कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ऐसे गाने गाए जो नशे और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। यह शिकायत चंडीगढ़ के एक निवासी द्वारा की गई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। इस बीच, दिलजीत हैदराबाद पहुंच चुके हैं और उन्होंने चारमीनार का दौरा किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!