देश

'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों'....तेज प्रताप का तेजस्वी के नाम संदेश, साजिश करने वालों को बेनकाब करने का ऐलान

तेजप्रताप यादव ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, "मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं....

Image

तेज प्रताप यादव का तेजस्वी को संदेश

Photo : PTI

Tej Pratap Message To Tejashwi: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित तेजप्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने खिलाफ साजिश करने वालों को जल्द ही बेनकाब करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवान कृष्ण और अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए कहा कि हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। तेजप्रताप यादव ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, "मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।"

बस मेरे भाई भरोसा रखना...

उन्होंने तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा, बस मेरे भाई भरोसा रखना। मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी।

लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए भावुक संदेश लिखा

इससे पहले, तेजप्रताप यादव ने रविवार सुबह लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा था। उन्होंने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया। तेजप्रताप यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और। पापा, आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस, मम्मी-पापा, आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।"

तेजप्रताप पर खुलासे से खलबली

बता दें कि लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं। तेजप्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में अचानक एक महिला के साथ तेजप्रताप की तस्वीर वायरल होने के बाद खलबली मच गई थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सामाजिक न्याय का हवाला दिया और तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article