
ताजा खबर, 28 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज इन हिंदी: रांची-जामताड़ा में भीषण हादसा, ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत, NNM 2024: सीएम योगी बोले- भ्रष्टाचार और घोटालों का लंबा दौर चला
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज इन हिंदी: झारखंड के जामताड़ा में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां जामताड़ा-करमाटांड के कलझारिया में कई लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है और कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से कितने लोगों की मौत हुई है, इसका सही अनुमान अभी सामने नहीं आया है वहीं हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव होते ही नया सियासी संकट खड़ा हो गया है। यहां कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस सरकार संकट में घिर गई है। राज्यसभा चुनाव में विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस एक सीट गंवा चुकी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है वहीं लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बसपा को बड़ा झटका दे दिया है। बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव ने गुड्डू जमाली को सपा ज्वाइन करवाया उधर नवभारत नवनिर्माण मंच पर पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हालिया राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। टाइम्स ग्रुप की ग्रुुप एडिटर नाविका कुमार के साथ बातचीत में अखिलेश ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
UPSSSC Sachiv Recruitment 2024 Notification