एजुकेशन

UPSSSC Recruitment 2024: मंडी परिषद सचिव के पद पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

UP Mandi Parishad Sachiv Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मंडी परिषद सचिव के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

Image

UP में मंडी परिषद सचिव की वैकेंसी

Photo : iStock

UPSSSC Sachiv Recruitment 2024 Notification: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा पास करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मंडी परिषद सचिव के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में कुल 134 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है।

यूपी में मंडी परिषद सचिव के पद पर निकाली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 24 मई 2024 तक का समय दिया जाएगा। वहीं इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में 31 मई 2024 तक कलेक्शन कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

Mandi Parishad Sachiv के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर जाना होगा।
  3. इसके बाद UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Grade 2 Recruitment 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  4. अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  6. अंत में फीस का भुगतान करना होगा।
  7. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSSSC Sachiv एप्लीकेशन फीस

मंडी परिषद सचिव के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस जमा करना जरूरी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल ओबीसी समेत सभी वर्गों के लिए एप्लीकेशन फीस 25 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है UPSSSC Sachiv के लिए अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग, साइंस, कॉमर्स या इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वही उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के माध्यम से की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article