देश

Tamil Nadu: उदयनिधि को डिप्टी CM बनाएंगे एमके स्टालिन, सनातन धर्म पर कर चुके हैं विवादित टिप्पणी

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि को जल्दी ही उपमुख्यमंत्री पद पर प्रोन्नत कर सकते हैं। द्रमुक सूत्रों ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उदयनिधि स्टालिन पार्टी का चेहरा हो सकते हैं।

Image

जल्द ही तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री बन सकते है उदयनिधि स्टालिन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु में 2026 में है विधानसभा चुनाव
  • एमके स्टालिन खेल मंत्री उदयनिधि को जल्दी ही उपमुख्यमंत्री पद पर कर सकते है प्रोन्नत
  • उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म पर कर चुके हैं विवादित टिप्पणी

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने बेटे और राज्य के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन को जल्दी ही उपमुख्यमंत्री पद पर प्रोन्नत कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन के 22 अगस्त को अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पहले उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जब स्टालिन के पिता एम. करुणानिधि मुख्यमंत्री थे तो वर्ष 2009 में स्टालिन को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति में बड़े नेता के रूप में उभरे थे।

द्रमुक सूत्रों ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उदयनिधि स्टालिन पार्टी का चेहरा हो सकते हैं। द्रमुक पार्टी कैडर और नेता उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रोन्नति चाहते हैं। उनका मानना है कि इस कदम से पार्टी को 2026 के विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सकता है। लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की तैयारी थी, लेकिन कल्लाकुरचि शराब त्रासदी के कारण द्रमुक एवं स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की योजना टाल दी थी। कल्लाकुरचि शराब त्रासदी में 65 लोगों की जान गई थी। वहीं, उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

बता दें, सनातन धर्म के विरुद्ध विचार व्यक्त करने के लिए उदयनिधि के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई में कुछ समय पहले ही उदयनिधि स्टालिन को बेल मिली है। अगली सुनवाई अब 8 अगस्त को होगी। बता दें, इस मामले में उदयनिधि स्टालिन, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर और तीन अन्य सहित चार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दायर किया गया था। उच्च न्यायालय ने आपराधिक कार्रवाई करने के विरुद्ध अंतरिम रोक आदेश पहले ही जारी कर दिया था। उदयनिधि स्टालिन ने सितंबर 2023 में एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय व समानता के खिलाफ है तथा उसका खात्मा किया जाना चाहिए। इस बयान की विभिन्न वर्गों के लोगों ने कड़ी आलोचना की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article