देश

तहव्वुर राणा को सता रहा कसाब जैसी सजा का डर, बार-बार ले रहा कानूनी प्रक्रिया की जानकारी!

तहव्वुर राणा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड था। हमले को अंजाम देने के लिए उसने हेडली को सपोर्ट किया। राणा पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर की रैंक पर रह चुका था, जिसका फायदा उठाकर वह ड्रग्स की तस्करी करता था।

Image

अमेरिका से भारत लाया गया है तहव्वुर राणा

Photo : PTI

मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को आतंकी कसाब के जैसे सजा का डर सता रहा है। कसाब मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया था और उसे बाद में फांसी की सजा मिली थी। यही कारण है कि राणा भी डरा हुआ है, कहीं भारत में उसे फांसी की सजा न हो जाए।

कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले रहा तहव्वुर राणा

जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक NIA की हिरासत में तहव्वुर राणा को 26/11 के आतंकी कसाब जैसी कड़ी सजा का डर सता रहा है। यही कारण है कि तहव्वुर राणा अब भारतीय कानून के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा है। राणा बार-बार अधिकारियों से भारतीय न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने को लेकर बात करता है।

वकील ने की मुलाकात

कोर्ट के आदेश अनुसार नियुक्त सरकारी वकील ने तहव्वुर राणा से आधे घाटे मुलाकात की। इस रान उस पर UAPA के तहत लगे हुए सारे आरोपों के बारे में जानकारी दी। राणा अपने खिलाफ लगे सेक्शन में कानून की एक-एक धारा के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है, राणा जानना चाह रहा है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया किस तरीके से होगी और ट्रायल कब तक चलेगा।

शुरुआती चरण की चल रही पूछताछ

कानूनी टीम से मुलाकात के दौरान राणा ज्यादातर यह जानने की कोशिश कर रहा है कि उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी। जांच एजेंसी NIA अभी तहव्वुर राणा से शुरुआती चरण की पूछताछ कर रही है। तहव्वुर राणा को अभी सुरक्षा कारणों की वजह से दिल्ली के बाहर ले जाने की कोई सुगबुगाहट नही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article