देश

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में जीत से गदगद प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात कर पूरी टीम को दी बधाई

PM Modi Spoke to Indian Cricket Team on Phone: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रच दिया, इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की, वहीं देश भर में इस जीत पर जश्न का माहौल है।

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की

KEY HIGHLIGHTS
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर रचा इतिहास
प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी
पीएम ने रोहित को शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी उन्होंने विराट के योगदान की भी सराहना की

PM Modi Spoke to Indian Cricket Team on Phone: T20 World Cup कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा,

भारत ने रोंगटे खड़े कर देने वाले रोमांचक उतार-चढ़ाव से भरे फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को सात रन से पराजित कर 17 साल के लम्बे अंतराल के बाद दूसरी बार टी 20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, प्रधानमंत्री ने आज भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की वहीं उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की।

हार्दिक के अंतिम ओवर और सूर्य यादव के कैच की सराहना की

पीएम मोदी ने हार्दिक पटेल के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की सराहना की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया।

पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को लेकर कहा- आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा...

दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को आठ विकेट पर 169 रन पर थाम लिया

गौर हो कि भारत ने सात विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को आठ विकेट पर 169 रन पर थाम लिया। हार्दिक पांड्या ने 20 रन पर तीन विकेट तथा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लेकर भारत को आखिरकार चैंपियन बना दिया। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला टी 20 विश्व कप जीता था।

रोहित शर्मा ने भी अंतरारष्ट्रीय टी20 से संन्यास का किया ऐलान

टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अंतरारष्ट्रीय टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित ने कहा कि इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर वक्त नहीं हो सकता। रोहित ने कहा, जबसे मैनें इस फॉर्मेट में खेलना शुरू किया उसका लुत्फ उठाया। इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर वक्त और कोई नहीं हो सकता। मैंने इसके एक-एक पल का लुत्फ उठाया। इसी फॉर्मेट को खेलते हुए मैंने अपने अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। मैं ये कप जीतकर अलविदा कहना चाहता था। मैं आगे वनडे और टेस्ट मैच में खेलता रहूंगा।

अब रोहित भी विराट वाले क्लब में शामिल

पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया। विराट कोहली को फाइनल में टीम इंडिया की द. अफ्रीका के खिलाफ 7 रन के अंतर से जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया अब रोहित भी विराट वाले क्लब में शामिल हो गए हैं।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!