जीत के बाद रो पड़ी पूरी टीम इंडिया, तस्वीरों में देखिए ऐतिहासिक सेलिब्रेशन

टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 16 रन की दरकार थी, लेकिन हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में केवल 8 रन दिए और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी खुद की आंसूओं को रोक नहीं पाए और सभी भावुक हो गए। जीत के बाद रोहित शर्मा ने हार्दिक को गले से लगा लिया तो विराट कोहली भावुक दिखे।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 30 2024, 01:13 IST
रोमांचक मुकाबले में जीता भारतImage Credit : AP/BCCI01 / 07

रोमांचक मुकाबले में जीता भारत

भारत ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत ली। जीत के लिए साउथ अफ्रीका के सामने 177 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी।

जीत के बाद रोहित का रिएक्शनImage Credit : AP/BCCI02 / 07

जीत के बाद रोहित का रिएक्शन

एक साल में 3 बार आईसीसी फाइनल खेलने वाले रोहित शर्मा ने आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया। जीत के बाद रोहित ने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर इसे सेलिब्रेट किया।

रो-को का स्पेशल सेलिब्रेशन Image Credit : AP/BCCI03 / 07

रो-को का स्पेशल सेलिब्रेशन

जीत के बाद रोहित और विराट अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाए और एक दूसरे को गले लगाकर भावुक हो गए।

रोहित ने हार्दिक का सराहा Image Credit : AP/BCCI04 / 07

रोहित ने हार्दिक का सराहा

आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड कर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले हार्दिक को रोहित ने गले लगा लिया। हार्दिक ने इस मुकाबले में 3 विकेट चटकाए।

विराट की आंख में आंसूImage Credit : AP/BCCI05 / 07

विराट की आंख में आंसू

फॉर्म से जूझ रहे विराट ने फाइनल मुकाबले में 76 रन की पारी खेली। उन्होंने बड़े मैच में साबित कर दिया कि वह क्यों किंग कोहली हैं। जीत के बाद वह खुद की आंसू को रोक नहीं पाए।

T20I को कहा अलविदा Image Credit : AP/BCCI06 / 07

T20I को कहा अलविदा

इस ऐतिहासिक पारी और जीत के साथ ही विराट कोहली ने T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।

खिलाड़ी से सपोर्ट स्टाफ तक झूमेImage Credit : AP/BCCI07 / 07

खिलाड़ी से सपोर्ट स्टाफ तक झूमे

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह जीत 17 साल बाद आई। इस जीत के बाद खिलाड़ी सहित सभी सपोर्ट स्टाफ खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इसे झूमकर सेलिब्रेट किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!