Swami Prasad Maurya : रामचरित मानस पर छिड़ी जुबानी जंग अब हाथापाई पर उतर आई है। दिल्ली के एक होटल में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई। सामने आए वीडियो में मौर्य और महंत को एक-दूसरे से उलझते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। मौर्य ने महंत राजूदास पर पहले धमकाने का आरोप लगाया है जबकि महंत का कहना है कि मौर्य ने उन्हें भगवा आतंकी कहा। यह घटना बुधवार की है। दोनों लोग एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
देश
Video: रामचरित मानस पर जुबानी जंग अब हाथापाई तक, होटल में भिड़े मौर्य और महंत राजूदास
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 16, 2023, 09:49 AM IST
