पटना

Bihar Rain: पटना सिटी में धंसी सड़क, गाड़ियां नहर में समाई; बिहार में कई नदियां उफान पर

बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के कारण कोसी, बागमती, गंडक, कमला और अड़हरवा जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से बढ़ गया है। कोसी नदी सुपौल और बसंतपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि खगड़िया और बेलदौर इलाके में भी इसने शुक्रवार को चेतावनी के स्तर को छू लिया।

Image

सड़क धंसने से पानी में समाई गाड़ी

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में कई जगहों पर जमकर बारिश
  • बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा
  • कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में अभी तक तो पुल ही गिर रहे थे, अब सड़क भी धंसने लगी हैं। बिहार में पटना समेत कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके बाद से लोग जलजमाव की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसी बीच पटना में सड़क धंसने की खबर है। जिसके कारण गाड़ियां नहर में समा गई है।

पटना सिटी के सैदपुर नहर की सड़क धंसी

भारी बारिश के बीच पटना में अब सड़कें धंसने लगी हैं। पटना सिटी के सैदपुर नहर की सड़क अचानक धंसने गई, जिसके कारण एक नहीं बल्कि 2 गाड़ियां नहर में समा गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

निर्माण कार्य पर सवाल

गाड़ियों के नहर में समाने के बाद उसे किसी तरह से जेसीबी की मदद से निकाला गया। गाड़ियां भले ही निकाल ली गईं हों, लेकिन सड़क धंसने की घटना से ये साफ दिख रहा है कि निर्माण कार्य किस तरह का हुआ है।

उफान पर नदियां

बिहार में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के नदी-नाले जहां उफान पर हैं, वहीं कोसी समेत कई नदियों का जल स्तर विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान को पार कर चुका है। बिहार के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘चार जुलाई से बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, पटना, नवादा, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा, सीवान और वैशाली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article