देश

Statue Of Belief: 20 KM दूर से होते हैं 'भगवान शिव' की दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा के दर्शन, 'कांच' पर चलकर जाना होगा-देखें Photos

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 01:51 PM IST

Statue Of Belief Photos: राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में ये प्रतिमा है, विश्वास स्वरूपम प्रतिमा महादेव शिव जी की प्रसन्न मुद्रा की प्रतिमा है, देखें वहां की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो

Image

विश्वास स्वरूपम प्रतिमा महादेव शिव जी की प्रसन्न मुद्रा की प्रतिमा है, देखें वहां की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam Photos: भगवान शिव की दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ़ बिलीफ यानी विश्वास की प्रतिमा जिसका आकार 369 फ़ीट ऊंचा है उसका लोकार्पण 29 अक्टूबर को है, बताते हैं कि इसे बनाने में तकरीबन 10 साल का समय लगा है, इस प्रतिमा को 'विश्वास स्वरूपम प्रतिमा' ( Vishwas Swarupam Statue) का नाम दिया गया है, ये राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में बनाई गई है, इस प्रतिमा से जुड़ी कई खास बातों को यहां हम आपको तस्वीरों के (Statue Of Belief Photos) के माध्यम से दिखा रहे हैं।

भगवान शिव की इस प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है, दावा है कि भगवान शिव की अल्हड़ व ध्यान मुद्रा वाली यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है।

कहां है स्टैचू ऑफ़ बिलीफ (Where Is Statue Of Belief)

स्टैचू ऑफ़ बिलीफ की चर्चा तेजी से हो रही है बता दें कि भगवान शिव की दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है, वो राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में बनाई गई है, ये इतनी उंची है कि कहा जाता है कि इसे आप 20 KM की दूरी से भी दिखाई देगी, बताते हैं कि इसे आप उदयपुर-राजसमंद हाइवे से भी देख सकते हैं।

देखिए 'भगवान शिव' की दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा के कुछ खास Photos & Videos-

इसे बनाने में 10 साल का समय लगा है और इसे बनाने में 50 हज़ार लोगों ने दिन-रात काम किया है, जिसके बाद ये प्रतिमा अब जाकर तैयार हुई है जिसके दर्शन अब बाबा शिव के भक्त कर पायेंगे

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

ये दुनिया की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा है, नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में हैं।

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

देखने पर स्टैचू ऑफ़ बिलीफ भगवान शिव जी की विशाल प्रतिमा दिखती है लेकिन इसके अंदर बड़े-बड़े हॉल हैं जहां एक वक्त पर करीब 10,000 लोग अंदर जा सकते हैं।

Statue Of Belief Photos

Statue Of Belief Photos

यहां 20 फीट चौड़ी गैलरी है और 110 फीट ऊंचा शिव जी का आसान है 270 फ़ीट ऊँचा शिव जी का बायां कंधा और त्रिशूल है तो दायां कन्धा 280 फीट ऊँचा है जिसमे नाग देवता के दर्शन होते हैं।

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

प्रतिमा के अंदर जाने के लिए 4 लिफ्ट लगी हैं, जहां श्रद्धालुओं को 20 फीट से लेकर 351 की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा 270 फ़ीट की ऊंचाई पर जाने के बाद आप शिव जी के बाएं कंधे तक पहुंचेंगे जहाँ से आपको पूरा नाथद्वार दिखेगा ऐसा कहा जा रहा है

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

इस शिव प्रतिमा की अपनी एक अलग ही विशेषता है, 369 फुट ऊंची यह प्रतिमा विश्व की अकेली ऐसी प्रतिमा होगी, जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है।

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

यहीं से विशाल त्रिशूल के दर्शन कर सकते हैं, यहीं पर ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) बनाया गया है जो पारदर्शी है जो 800 किलो तक वजन झेल सकता है, ऐसा बताया जा रहा है।

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

इस परियोजना की नींव अगस्त 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुरारी बापू की उपस्थिति में रखी गई थी। यह स्थान उदयपुर शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है।

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं। प्रतिमा के निर्माण में 10 वर्षों का समय और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है।

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

World's tallest Shiva Statue Vishwas Swarupam

फोटो साभार- statueofbelief_Instagram

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article