देश

Jagannath Yatra: ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Jagannath Yatra: रविवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए तीर्थ नगरी पुरी में लाखों श्रद्धालु उमड़े। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथ यात्रा में शामिल हुईं।

Image

जगन्नाथ यात्रा में उमड़ी भीड़

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • ओडिशा में होने वाली रथ यात्रा एक प्रमुख आयोजन है
  • जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं
  • जो भव्य रथों को देखने और खींचने के लिए एकत्रित होते हैं

Jagannath Yatra:ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के तलध्वज रथ को खींचने के दौरान एक भक्त की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि दम घुटने से उसकी मौत हो गई। भक्त को तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुआवजे का ऐलान

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पुरी में रथ खींचने के दौरान मारे गए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है। सीएमओ की ओर से एक बयान में कहा गया कि पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के तलध्वज रथ को खींचने के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की दुखद मौत हो गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई लोग अस्पताल में भर्ती

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 300 से अधिक व्यक्तियों को पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से लगभग 50 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ओडिशा के स्वास्थ्य सचिव स्थिति का आकलन करने के लिए अस्पताल पहुंचे।

आज शाम शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा अपने शिष्यों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और पुरी के राजा द्वारा 'छेरा पहानरा' (रथ साफ करने) की रस्म पूरी करने के बाद शाम करीब 5.20 बजे रथ खींचने की शुरुआत हुई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article