देश

श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी और आतंकी गतिविधियों से जुड़ी 7.11 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच-फ्रीज

Sri Nagar News: श्रीनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी और आतंकी गतिविधियों से जुड़े अलग-अलग मामलों में करीब 7.11 करोड़ रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियों को अटैच या फ्रीज किया है।

Image

श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई (फोटो साभार: @SrinagarPolice)

Photo : Twitter

Sri Nagar News: श्रीनगर पुलिस ने ड्रग तस्करी और आतंकी गतिविधियों से जुड़े अलग-अलग मामलों में करीब 7.11 करोड़ रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियों को अटैच या फ्रीज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन संपत्तियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (NDPS) एक्ट और अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (UA(P) Act) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस स्टेशन ज़कूरा ने बिलाल कॉलोनी, ज़कूरा में करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के एक आवासीय मकान और उससे लगी जमीन को अटैच किया। यह संपत्ति ओवैस अहमद राथर की बताई गई है। कार्रवाई FIR No. 34/2026 में NDPS Act की धारा 8/22 और 29 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि संपत्ति कथित तौर पर अवैध ड्रग तस्करी से जुड़ी थी। इसे NDPS Act की धारा 68-F(1) के तहत अटैच किया गया।

NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

एक अन्य मामले में नौगाम पुलिस स्टेशन (Nowgam) ने बीके पोरा के वागूरा निवासी शीराज अहमद शेख की करीब 2.85 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अटैच की। यह कार्रवाई FIR No. 121/2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत की गई। संपत्ति में 18 मरला जमीन पर बना दो मंजिला कंक्रीट भवन, दो दुकानें और एक राइस मिल शामिल है।

वहीं, अहमदनगर पुलिस स्टेशन ने दानिहामा के हजरतबल में करीब 1.30 करोड़ रुपये मूल्य की एक आवासीय संपत्ति अटैच की, जो जहूर अहमद मीर की बताई गई है। यह कार्रवाई FIR No. 20/2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 तथा UA(P) एक्ट की धाराओं 13, 18, 18-B, 19, 20, 23, 38 और 39 के तहत की गई।

इसके अलावा, शाल्टेंग पुलिस स्टेशन ने श्रीनगर के चेक मुजगुंड में सात मरला जमीन पर बने एक आवासीय मकान को फ्रीज किया। इसकी कीमत करीब ₹46 लाख बताई गई है और संपत्ति अमिर अहमद मीर की है। यह कार्रवाई FIR No. 43/2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संपत्ति कथित तौर पर अवैध ड्रग तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी।

श्रीनगर पुलिस के अनुसार, इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी गतिविधियों से कथित तौर पर जुड़े वित्तीय संसाधनों और संपत्तियों को निशाना बनाना है।

पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की पहचान, उनके वित्तीय स्रोतों का पता लगाने तथा ऐसी संपत्तियों को फ्रीज और अटैच करने की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही ड्रग तस्करी और आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article