देश

'मुझे PoK चाहिए...', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख से मांगी गुरु दक्षिणा, बोले- नक्शे से मिट जाएगा PAK

India Pakistan Tension: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की मांग की। हाल ही में सेना प्रमुख ने चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से गुरु दीक्षा ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सेना प्रमुख को एक गुरु मंत्र दिया था और दक्षिणा मांगी।

Image

जगद्गुरु रामभद्राचार्य (दाएं) और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (बाएं)

Photo : ANI

India Pakistan Tension: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की मांग की। हाल ही में सेना प्रमुख ने चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से गुरु दीक्षा ली। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैंने सेना प्रमुख को एक गुरु मंत्र दिया था और उसकी दक्षिणा के तौर पर सेना प्रमुख के सामने पीओके की मांग रखी थी।

सेना प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

बकौल जगद्गुरु रामभद्राचार्य, सेना प्रमुख ने उन्हें पीओके देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि विजयी सेना प्रमुख का सम्मान करने में मुझे भी बहुत गौरव की अनुभूति हुई। उन्होंने मुझसे उसी मंत्र की दीक्षा ली, जो मंत्र सीता जी ने हनुमान जी को लंका की विजय के लिए दिया था। मैंने उनसे पीओके की दक्षिणी मांगी तो उन्होंने कहा कि निश्चित ही आपको दक्षिणा मिलेगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि पाकिस्तान को क्या संदेश दूं... पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आश्रम गए थे सेना प्रमुख

सेना प्रमुख ने हाल ही में चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आश्रम में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में सिम्युलेटर मशीन का उद्घाटन किया था। इसी दौरान सेना प्रमुख ने उनसे गुरु दीक्षा ली थी।

PoK के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीओके के लोगों को भारतीय परिवार का हिस्सा बताया और कहा कि वह दिन दूर नहीं जब वे अंतरात्मा की आवाज सुनकर खुद भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। पाकिस्तान के प्रति भारत के नीतिगत दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के प्रति अपनी रणनीति और प्रतिक्रिया को ‘‘नए सिरे से तैयार और परिभाषित’’ किया है तथा पाकिस्तान के साथ संभावित वार्ता केवल आतंकवाद और पीओके के मुद्दे पर ही होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article