देश

फिरोजाबाद में 'फीता लेकर' निकले SP, ताजिये की नापी ऊंचाई, ज्यादा निकली तो कराई कम, Video

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूर्व में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में सभी ताजिएदारों, अलमदारों और मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि कोई भी ताजिया या अलम जमीन से 10 फीट से अधिक ऊंचा नहीं बनाया जाएगा। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अधिक ऊंचे ताजिए बनाए जाने की सूचना मिल रही थी।

Image

फिरोजपुर में ताजिये की ऊंचाई नापते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी।

SP Anuj Chaudhary News: फिरोजाबाद ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। मुहर्रम का त्योहार शांति एवं सद्भाव से संपन्न कराने के लिए उनकी मस्तैदी नजर आई है। उन्होंने क्षेत्र में कई जगहों का दौरा किया। क्षेत्र में निकले पुलिस अधिकारी ने रूकनपुर में अपने सामने फीते से ताजिए की लंबाई नापी और निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचे मिलने पर उसे छोटा करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने जसराना में ताजिएदारों और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कोतवाली में बैठक की।

शांति कमेटी की बैठक में दिए निर्देश

एसपी ने सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ताजिये निकालने की अपील की। एसपी देहात ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूर्व में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में सभी ताजिएदारों, अलमदारों और मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि कोई भी ताजिया या अलम जमीन से 10 फीट से अधिक ऊंचा नहीं बनाया जाएगा। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अधिक ऊंचे ताजिए बनाए जाने की सूचना मिल रही थी।

एटा जिले में हाईटेंशन तार की संपर्क में आया ताजिया

वहीं, ताजिये के बिजली के तार के संपर्क में आने पर दुखद घटनाएं भी हुई हैं। एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शुक्रवार तड़के मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिया अचानक झुककर हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्‍य लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना थाना अलीगंज क्षेत्र की पुरानी तहसील के पास हुई। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया।

चार अन्य लोग झुलसे

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पांडेय ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र में ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया एक तरफ झुककर हाईटेंशन लाइन से छुल गया, जिससे कुछ लोग झुलस गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने सैफ (19) पुत्र शाकिर खान, निवासी मोहल्ला मेवाती, को मृत घोषित कर दिया। घायलों में साहिल (18), अली हसन (18), आमिर (22) और खुर्शीद (30) शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ अन्य लोगों को भी मामूली करंट लगने की सूचना है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article