देश

Manipur Violence: दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो वायरल, इलाके में फैला भारी तनाव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 21, 2023, 09:10 AM IST

Manipur Viral Video: मणिपुर में एक बार फिर से हालात बिगड़ गए हैं, बताया जा रहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया गया जिसका वीडियो सामने आया है जिसके वायरल होने के बाद वहां भारी तनाव फैल गया है।

Image

दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया गया जिसका वीडियो सामने आया है

मणिपुर में जारी हिंसा और तनाव के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, कहा जा रहा है कि 4 मई का एक वीडियो अब सामने आया है इस वीडियो के मुताबिक एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं और उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं वहीं महिलाएं दया की भीख मांग रही हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है, गौर हो कि मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की चपेट में है, लेकिन अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं।

यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा है, इसके पीछे की वजह ये सामने आ रही है कि बताया जा रहा है कि ताकि उस समुदाय की दुर्दशा को सामने ला जा सके वहीं इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस बेहद शर्मनाक घटना पर स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर के इस मामले को लेकर ट्वीट किया है उन्होंने लिखा, "मणिपुर में 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है. सीएम एन बीरेन सिंह से बात हुई है. उन्होंने मुझे सूचित किया है कि जांच अभी चल रही है. सीएम ने इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा."

गौर हो कि घाटी-बहुसंख्यक मैतेई और पहाड़ी-बहुसंख्यक कुकी जनजाति के बीच अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई की मांग को लेकर झड़पें हुईं थी, वहां फैली हिंसा में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों विस्थापित हुए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article