Sitaram Yechury Shifted to Ventilator: सीपीएम नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का दिल्ली एम्स (AIIMS) में इलाज जारी है उन्हें फेफड़े में संक्रमण के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था बता दें कि उन्हें 19 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था और बाद में आईसीयू में ले जाया गया है गौर हो कि हाल ही में उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई थी।
सीताराम येचुरी को लंग्स में शिकायत है इसके बाद डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है, ताजा अपडेट ये है कि दिल्ली एम्स में फिलहाल येचुरी को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
येचुरी को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था
बता दें कि 19 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी को तेज बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, येचुरी को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।
सीताराम येचुरी भारतीय राजनीति का एक जाना-माना चेहरा
गौर हो कि सीताराम येचुरी भारतीय राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं वे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं राज्यसभा सांसद रहते हुए येचुरी को 2016 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला था येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए।
