देश

Sitaram Yechury: सीपीएएम नेता सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के ICU में एडमिट

तबीयत बिगड़ने के बाद सीताराम येचुरी को एम्स के इमरजेंसी में लाया गया था, जहां से अब आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Image

सीताराम येचुरी अस्पताल में भर्ती

Photo : BCCL

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी को तेज बुखार की शिकायत के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, येचुरी को शाम को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल ने उनकी बीमारी की वास्तविक प्रकृति के बारे में नहीं बताया।

माकपा के एक सूत्र ने बताया कि वह जांच के लिए गए थे और निमोनिया के कारण उन्हें भर्ती कराया गया।सूत्र ने बताया कि उनका उपचार जारी है और फिलहाल वह ठीक हैं।

सूत्र ने बताया, 'कोई गंभीर बात नहीं है, उन्हें निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया है।' माकपा नेता का हाल ही में मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ था।

गौर हो कि सीताराम येचुरी भारतीय राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं वे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं राज्यसभा सांसद रहते हुए येचुरी को 2016 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला था येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article