देश

पंजाब सरकार पूछ रही बच्चा वैध है या नहीं...सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 09:23 AM IST

Sidhu Moose Wala Father News: बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दो दिन पहले हमारे घर में वाहेगुरू की कृपा से हमारा शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) वापस आया था, लेकिन आज सुबह से मैं बहुत परेशान हूं। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार उनसे यह साबित करने के लिए मुझसे पूछताछ कर रहे हैं कि यह बच्चा वैध या नहीं।

Image

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह

Photo : ANI

Sidhu Moose Wala Father News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह हाल ही में दोबारा पिता बने हैं। उन्होंने दूसरे बेटे के जन्म की खबर साझा की थी। अब उन्होंने पंजाब सरकार पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। बलकौर सिंह ने कहा है कि भगवंत मान सरकार हमें परेशान कर रही है और बच्चे को लीगल साबित करने के लिए तरह-तरह के सवाल कर रही है। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार उनसे यह साबित करने के लिए मुझसे पूछताछ कर रहे हैं कि यह बच्चा वैध या नहीं।

बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दो दिन पहले हमारे घर में वाहेगुरू की कृपा से हमारा शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) वापस आया था, लेकिन आज सुबह से मैं बहुत परेशान हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुझसे बच्चे के दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए कह रही है।

कम से कम ट्रीटमेंट तो पूरा हो जाने दो

बलकौर सिंह ने कहा, मैं सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध करना चाहता हूं कि आज थोड़ा तरस खाओ, कम से कम मेरी पत्नी का ट्रीटमेंट तो पूरा हो जाने दो। उन्होंने कहा, मैं यहीं का हूं और आप मुझे पूछताछ के लिए जहां भी बुलाएंगे, मैं आ जाऊंगा और सभी कानूनी दस्तावेज मुहैया कराऊंगा। उन्होंने कहा, मैंने पूरी तरह से कानून का पालन किया है, अगर आपको फिर भी यकीन नहीं है तो आप एफआईआर दर्ज करके मुझे जेल भेज सकते हो। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं सारे लीगम दस्तावेज दिखाकर फिर भी बरी होकर निकलूंगा।

हाल ही में हुआ बेटे का जन्म

बता दें, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब 22 महीने बाद सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। 58 साल की उम्र में उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म पर बलकौर सिंह ने कहा था कि शुभदीप के चाहने वालों के आशीर्वाद से परमात्मा ने शुभ के छोटे भाई को हमारे ग्रुप में डाल दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article