देश

शिवसेना (UBT) और मनसे के बीच हो रहा गठबंधन? उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान आया सामने

Shiv Sena (UBT)-MNS Alliance: महाराष्ट्र में लंबे समय से शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही हैं। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता के दिल में जो होगा, वही होगा।

Image

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फोटो साभार: @OfficeofUT @RajThackeray)

Photo : Twitter

Shiv Sena (UBT)-MNS Alliance: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही हैं और अब तो शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान भी सामने आया है। पिछले कुछ दिनों में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे नेताओं के बयानों से ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों पार्टियां हाथ मिला सकती हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने मनसे के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि महाराष्ट्र की जनता के दिल में जो होगा, वही होगा। हमारे और शिवसैनिकों के दिल में कोई भ्रम नहीं है... उनके (मनसे) भी कोई भ्रम नहीं है।

स्वागत के लिए कांग्रेस तैयार

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, “शिवसेना (यूबीटी) और मनसे दोनों की ओर से यह बात सामने आई है कि वह महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करने और सांप्रदायिक भाजपा को दूर रखने के लिए हाथ मिलाएंगे। अगर दोनों पार्टियां इसके लिए एक साथ आ रही हैं तो हम इस कदम का स्वागत करेंगे।”

राज ठाकरे ने गठबंधन के दिए संकेत

कुछ वक्त पहले राज ठाकरे ने कहा था कि मराठी मानुष (मराठी भाषी लोगों) के हित में एकजुट होना कठिन नहीं है, जबकि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयां छोड़कर आगे बढ़ने को तैयार हैं, बशर्ते महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को रोका जाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!