देश

शिमला में बेकाबू ट्रक की चपेट में आईं कारें, 2 की मौत, रोंगटे खड़े कर देगा ये LIVE VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 8, 2023, 10:00 PM IST

Shimla Accident Viral Video: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 8 अगस्त की देर शाम बड़ा हादसा हुआ, शिमला के ठियोग हाटकोटी राजमार्ग पर छैला के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, मौजूद लोगों के इस हादसे को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।

Shimla Terrifying Accident Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग-छैला सड़क पर बड़ा हादसा हुआ है इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, बेकाबू ट्राले की चपेट में गाड़ियां आ गईं, बीच सड़क पर ट्राला पलट गया इस बेकाबू ट्राले का लाइव वीडियो सामने आया है, घटना का ब्रेक फेल कारण बताया जा रहा है।

शिमला जिले के छैला में शाम के वक्त सेब से लदे एक ट्राले की चपेट में चार गाड़ियां आ गई। इस ट्राले के नीचे एक गाड़ी दब गई और हादसे में कार सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा LIVE रिकॉर्ड हुआ

यह हादसा लाईव रिकॉर्ड हुआ है। ट्राले ने तीन गाड़ियों को टक्कर मारी, जबकि चौथी गाड़ी इसके नीचे तब गई। इसे जेसीबी मशीन और एलएनटी की मदद से ट्राले के नीचे से निकाला गया और दो लोगों के शव निकाले गए।

हादसा ट्राले की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ

पुलिस की अब तक जांच के अनुसार यह हादसा ट्राले की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है वहीं एक अन्य गाड़ी को भी टक्कर मारी जिसमे कुछ लोग सवार थे ये वही पलट गई और उसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article