टीवी मसाला

Aakash Choudhary Car Accident: कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे 'भाग्यलक्ष्मी' स्टार आकाश चौधरी, कहा- 'मुझे मौत सामने दिख रही थी'

Aakash Choudhary Car Accident: भाग्यलक्ष्मी ( Bhagya Lakshmi) फेम स्टार आकाश चौधरी ( Aakash Choudhary) का शनिवार रात बहुत भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक्टर की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हालाँकि आकाश बिल्कुल ठीक हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Image

Aakash Chaudhry Car Accident

Aakash Choudhary Car Accident: स्प्लिट्सविला ( Splitsvilla) और भाग्यलक्ष्मी ( Bhagya Lakshmi) फेम स्टार आकाश चौधरी ( Aakash Choudhary) का शनिवार रात बहुत भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक्टर की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि उनकी गाड़ी आगे से बिल्कुल टूट गई। अच्छी बात यह है कि इस एक्सीडेंट में एक्टर को ज्यादा चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए।

दरअसल एक्टर अपनी गाड़ी से शनिवार रात मुंबई से लोनावला जा रहे थे तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ।वहीं पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन आकाश ने ट्रक ड्राइवर के ख़िलाफ कोई भी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। एक्टर ने कहा कि मैं भगवान का शुक्रगुजार हूँ कि मेरी लाइफ बच गई। मैं किसी गरीब ड्राइवर को परेशान नहीं करना चाहता उसे जाने दें। बता दें कि स्टार काम से छुट्टी लेकर लोनावला घूमने जा रहे थे जहां बीच रास्ते में उनका एक्सिडेंट हुआ।

सदमे में हैं आकाश

एक्सीडेंट के बाद एक्टर का बयान वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि इस एक्सीडेंट ने मुझे अंदर से झंकोर दिया मैं बहुत डर गया हुं। मुझे सारी रात इतनी ज्यादा बेचैनी रही कि मैं सो तक नहीं पाया। एक बार तो मुझे लगा था कि आज मैं नहीं बचूँगा।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article