देश

शशि थरूर ने जिस शेर को किया था साझा उसे कांग्रेस शासन में काटनी पड़ी थी 2 साल की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 08:48 AM IST

मजरूह सुल्तानपुरी मशहूर गीतकार थे। उनकी चर्चा इसलिए हो रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे शशि थरूर ने उनके एक शेर को साझा किया है। शेर साझा करने के साथ ही लोगों ने पूछा कि मजरूह वहीं शख्स थे जिन्हें जवाहर लाल नेहरू ने दो साल के लिए जेल में डाल दिया था।

Image

शशि थरूर, कांग्रेस के कद्दावर नेता

KEY HIGHLIGHTS
  • मजरूह सुल्तानपुरी के शेर को किया था साझा
  • मजरूह को दो साल जेल में रहना पड़ा
  • जवाहर लाल नेहरू की सरकार में हुई थी सजा

सांसद शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रेस में है। यह बात अलग है कि केरल के ही कांग्रेसी नेता उनका विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबसे बेपरवाह थरूर ने बुधवार को दो लाइन को शेर ट्वीट किया था जो मशहूर गीतकार मजकरूह सुल्तानपुरी का था। उस शेर के जरिए उन्होंने अपनी मेहनत और इरादों का जिक्र किया। लेकिन इंटरनेट जगत में वो एक तर से ट्रोल हो गए। लोगों ने उल्टे सवाल करने शुरू कर दिए। इंटरनेट जगत ने पूछा कि आप अपने सफर को चाहत को इस शेर के जरिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों तक साझा कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जवाहर लाल नेहरू वो शख्स थे जिन्होंने मजरूह सुल्लानपुरी को जेल भेज दिया था।

अब सवाल यह है कि आपके मन में भी जिज्ञासा होगी कि आखिर मजरूह सुल्तानपुरी के वो कौन से गीत थे जो जवाहर लाल नेहरू को नागवार लगे और उसकी वजह से सुल्लानपुरी को दो साल की जेल काटनी पड़ी।

अमन का झंडा धरती पे है

किसने कहा लहरे ना पाए

ये भी कोई हिटलर का है चेला,

मार ले साथी, जाने न पाए!

कॉमनवेल्थ का दास है नेहरू

मार ले साथी जाने न पाए!

वामपंथ के प्रति मजरूह का था झुकाव

मजरूह सुल्तानपुरी, जो अपने वामपंथी झुकाव के लिए जाने जाते थे और तत्कालीन कांग्रेस सरकार मानती थी कि वो सरकार के विरोध की बात करते हैं। 1949 में उनके कथित स्थापना विरोधी लेखन के लिए जेल में डाल दिया गया था।मजरूह को कविता के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें अभिनेता बलराज साहनी जैसे उस समय की अन्य हस्तियों के साथ दो साल की जेल हुई।

शशि थरूर के अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो एक अनुभवी राजनेता और एक प्रसिद्ध गांधी परिवार के वफादार हैं, और गांधी परिवार के वफादार दिग्विजय सिंह कांग्रेस में शीर्ष पद की दौड़ में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है और मतदान 17 अक्टूबर को होगा. नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश