देश

शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, महाविकास आघाड़ी को दे दी टेंशन, जानें पूरी बात

पीएम मोदी अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे, जिसे लेकर शरद पवार ने आभार जताया है। यह कदम एमवीए को असहज कर सकता है।

Image

शरद पवार

Photo : ANI

Sharad Pawar Letter To PM Modi: एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में पवार ने पीएम मोदी को मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया है। पहले से ही संकट से जूझ रही महाविकास आघाड़ी के लिए ये एक और चिंता की बात है। पवार का पीएम मोदी को पत्र लिखना एमवीए को असहज कर सकता है। पीएम मोदी अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे, जिसे लेकर शरद पवार ने आभार जताया है।

पवार ने क्या लिखा?

पवार ने पत्र में लिखा है- आपके गहरे और ज्ञानवर्धक भाषण ने दुनिया भर के मराठी लोगों को प्रभावित किया। सरहद नामक संस्था ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बाजीराव पेशवा, महादजी शिंदे और मल्हारराव होलकर की आधी प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन कई साहित्यकारों की मांग है कि इन महापुरुषों की पूर्ण आकार की घुड़सवारी की मूर्तियां बनाई जाएं।

चूंकि तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए हम (शरद पवार) आपसे दिल्ली सरकार और NDMC को घुड़सवारी की मूर्तियां स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमति जारी करने का निर्देश देने का आग्रह करते हैं। शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मराठी साहित्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए अभिवादन के साथ अपनी मांग भी रखी है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article