देश

शरद और उद्धव की पार्टी लगातार भाजपा के संपर्क में', केसी त्यागी ने किया महाराष्ट्र में उलटफेर का दावा

Maharashtra : केसी त्यागी ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर अहम टिप्पणी की है। एक तरफ केसी त्यागी ने समाजवादी पार्टी सांसदों के मस्जिद जाने पर अखिलेश यादव का बचाव किया, जबकि दूसरी तरफ उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है।

Image

केसी त्यागी ने किया महाराष्ट्र में उलटफेर का दावा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra: जनता दल (यूनाइटेड) के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर अहम टिप्पणी की है। एक तरफ केसी त्यागी ने समाजवादी पार्टी सांसदों के मस्जिद जाने पर अखिलेश यादव का बचाव किया, जबकि दूसरी तरफ उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने का दावा किया है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शरद पवार, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही, उन्होंने बिहार में एसआईआर पर जारी राजनीति के बीच अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव दिल्ली में संसद भवन के पास बनी मस्जिद में समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ नजर आए थे। इस पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, केसी त्यागी का बयान बिल्कुल उलट आया है। उन्होंने कहा कि यह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवीवो इस मस्जिद के इमाम हैं। उन्हीं के निमंत्रण पर सपा के सांसद वहां चाय पीने गए थे। इससे पहले भाजपा ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मस्जिद मीटिंग की जगह नहीं है।

हिंदी को प्रमोट करना भाषाई आतंकवाद नहीं: केसी त्यागी

बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर केसी त्यागी ने कहा कि एसआईआर का आकलन चल रहा है। 97 प्रतिशत लोगों ने अपने नाम रजिस्टर्ड कराए हैं। एक महीने का समय राजनीतिक पार्टियों को दिया जाएगा, ताकि अपने नामों को सही से शामिल किया जा सके। शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है। इस पर केसी त्यागी ने दावा करते हुए कहा, "महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। एनसीपी-एसपी और शिवसेना-यूबीटी, वह लगातार भाजपा के संपर्क में हैं। असल में देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर शरद पवार समेत कई नेताओं ने 'कॉफी टेबल बुक' में उनकी प्रशंसा की थी।

केसी त्यागी ने इस दौरान ममता बनर्जी की 'भाषाई आतंकवाद' वाली टिप्पणी पर भी जवाब दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हिंदी को प्रमोट करना भाषाई आतंकवाद नहीं है। हम मराठी, बंगाली और तेलुगु समेत सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। इससे पहले, ममता बनर्जी ने एक रैली के दौरान कहा कि भाजपा भाषाई आतंकवाद फैलाने का काम कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article