देश

Gujarat: कडी और विसावदर में नहीं चला कांग्रेस का जादू तो शक्तिसिंह गोहिल ने दिया प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा

Shaktisinh Gohil Resigns: राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कडी और विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अचानक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, कडी और विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे सबसे पुरानी और बेशक भारत की सबसे बेहतरीन राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर गर्व है।

Image

शक्तिसिंह गोहिल ने प्रदेशाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

Shaktisinh Gohil Resigns: राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कडी और विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अचानक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, कडी और विसावदर उपचुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। कडी सीट से भाजपा और विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

क्या कुछ बोले शक्तिसिंह गोहिल?

चुनावी परिणाम सामने आने के बाद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, ''मुझे सबसे पुरानी और बेशक भारत की सबसे बेहतरीन राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर गर्व है। मैंने कड़ी मेहनत की और हमेशा अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।''

शक्तिसिंह गोहिल का छलका दर्द

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हम आज सफल नहीं हुए। हम विसावदर और कडी उपचुनाव हार गए हैं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव वेणुगोपाल और गुजरात प्रभारी मुकुस वासनिक से प्राप्त निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना करता हूं और उनका आभारी हूं।

राजीव गांधी का भी किया जिक्र

उन्होंने कहा कि राजीव जी और सोनिया जी का मार्गदर्शन मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है जिसने मुझे एक व्यक्ति और जनसेवक के रूप में आकार दिया है और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी और इसकी गौरवशाली परंपरा की सच्ची भावना में, मैंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की और कुछ घंटों पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं अपने सभी पार्टी नेताओं, पार्टी के बेहतरीन कार्यकर्ताओं, मेरे शुभचिंतकों, मीडिया और अन्य सभी लोगों को उनके समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।''

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारी पार्टी किसी भी पद या व्यक्ति से ज्यादा अहम है। मैं निश्चित रूप से कांग्रेस का एक अनुशासित सिपाही हमेशा बना रहूंगा। जय कांग्रेस। जय हिंद।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article