देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले शाहजाद भट्टी नेटवर्क का सफाया, गिरफ्त में 200 से ज्यादा संदिग्ध; अमित शाह का ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) के खिलाफ 14 राज्यों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अभियान में 200 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और IED, ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस व CCTV कैमरे बरामद किए गए। कुछ ग्रेनेड पर पाकिस्तान आयुध कारखाना की मार्किंग मिलने का भी दावा किया गया है। एजेंसियों के अनुसार, नेटवर्क पर आतंकी हमलों, टारगेट किलिंग और रेकी जैसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

Image

14 राज्यों में 200 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा। AI IMAGE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले मोदी सरकार ने आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क ‘शाहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ध्वस्त कर दिया और देश में संभावित आतंकी एवं विध्वंसक गतिविधियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। अमित शाह के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा बलों ने देश के 14 राज्यों में अलग-अलग ठिकानों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े 200 से ज्यादा ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उदाहरण बताया।

ग्रेनेड पर पाकिस्तान आयुध कारखाना की मार्किंग

गृह मंत्री ने कहा कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में हथियार और संदिग्ध उपकरण बरामद किए। इनमें आईईडी, ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। शाह के अनुसार, बरामद किए गए कुछ ग्रेनेड पर पाकिस्तान आयुध कारखाना की मार्किंग भी मिली है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि यह नेटवर्क आईएसआई के वित्तपोषण और समर्थन से संचालित हो रहा था और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के आसपास संभावित विध्वंसक हमलों की साजिश को विफल करना था।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में एक साथ की गई कार्रवाई ने नेटवर्क की गतिविधियों को बड़ा झटका दिया है। गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है और देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

14 राज्यों में एक साथ कार्रवाई

सुरक्षा एजेंसियों ने 12 अगस्त को राज्य पुलिस के साथ मिलकर रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग सिस्टम के जरिए देश के 14 राज्यों में एक साथ बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल में की गई।

अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 62 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद हरियाणा में 52, दिल्ली में 51 और पंजाब में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया। राजस्थान में 15, महाराष्ट्र में 8 और उत्तराखंड में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। वहीं कर्नाटक, गुजरात और बिहार में तीन-तीन, जबकि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल में दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

कई आतंकी गतिविधियों में नेटवर्क की भूमिका का आरोप

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पाकिस्तान से संचालित और आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क है। एजेंसियों का आरोप है कि यह नेटवर्क भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों के अलावा टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि नेटवर्क स्थानीय लोगों को पैसे देकर पुलिस, सेना और धार्मिक स्थलों की रेकी कराता था। इन स्थानों पर निगरानी रखने के लिए CCTV कैमरे लगाए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, अब तक SBN के खिलाफ 80 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं। आरोपियों के खिलाफ यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम