देश

पश्चिम बंगाल में अग्निकांड: गोदाम में जिंदा जल गए सात लोग; सात घंटे बाद बुझाई गई आगस कई अन्य के फंसे होने की आशंका

हादसा कोलकाता के बाहरी इलाके में नाजिराबाद क्षेत्र में हुआ, जो नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी गोदाम में काम करने वालों की खोज चल रही है।

पश्चिम बंगाल के गोदाम में लगी आग

पश्चिम बंगाल के गोदाम में लगी आग। (Photo Credit: UnSplash)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के एक गोदाम में लगी भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बारुईपुर पुलिस जिला के एसपी शुभेंदु कुमार ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे का समय लगा।

इस कदर जले मिले शव कि पहचान मुश्किल

यह हादसा कोलकाता के बाहरी इलाके में नाजिराबाद क्षेत्र में हुआ, जो नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान गोदाम से सात शव बरामद किए गए हैं। शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। गोदाम को कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड को रखने के लिए प्रयोग में लिया जाता था।

कई लोग थे लापता

बारुईपुर पुलिस जिला के एसपी शुभेंदु कुमार ने कहा कि शुरुआत में छह लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाकी लोग सुरक्षित हैं या आग की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह हटाने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि और लोग फंसे थे या नहीं।

मोटा धुआं बना बाधा

राज्य के बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने भी घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि गोदाम में फैले घने धुएं के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी आई। उन्होंने कहा कि धुआं बाहर निकालने के लिए कोलकाता नगर निगम (KMC) की टीम को बुलाया गया है, ताकि दीवारों को तोड़कर वेंटिलेशन किया जा सके।

12 दमकल गाड़ियां तैनात

आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को सुबह करीब 10 बजे नियंत्रित किया जा सका।फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान के आकलन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article