देश

झारखंड में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर

बस कोलकाता से बिहार जा रही थी इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि 6 लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया, जिससे हादसा हुआ।

Image

झारखंड में बस हादसा

Photo : PTI

Jharkhand Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग में आज एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गुरुवार सुबह हजारीबाग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

वैशाली बस कोलकाता से बिहार जा रही थी इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि 6 लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहां आज सुबह यात्री बस गड्ढे में गिर गई जिसके बाद यहां भारी अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

हजारीबाग के गोरहर थाना के पास वैशाली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक बताई जा रही है।घायलों में 10 की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है, कुछ का इलाज हजारीबाग में चल रहा है। मामूली घायल लोगों को बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article