Jagadguru Rambhadracharya on Sanatan Dharma Row: सतानत को लेकर छिड़े सियासी संग्राम के बीच इस धर्म के विरोधियों को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कड़ा जवाब दिया है। शुक्रवार (15 सितंबर, 2023) को उन्होंने आपके प्रिय हिंदी खबरिया चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत के दौरान कहा कि सनातन जीवन जीने की पद्धति है। यह भारतीय संस्कृति के प्राण की भांति है। सनातन भारतीयता की संजीवनी है।
उन्होंने आगे बताया, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बेटा जिसे लोग उदयनिधि कह रहे हैं...वह सनातन धर्म पर गलत टिप्पणी करके अब अस्तनिधि होने जा रहा है।" बकौल जगद्गुरु, "रामचरितमानस वह ग्रंथ है, जिसके हर अक्षर पर विश्व का संपूर्ण मनीषी वर्ग साष्टांग प्रणाम करने को विवश हो जाता है। सरकार को प्रस्ताव लाकर रामचरितमानस को राष्ट्र ग्रंथ घोषित कर देना चाहिए।"
उन्होंने आगे बताया, "हिंदुत्व भारतीयता का पर्यायवाची है...जैसे जल का पर्यायवाची नीर है और कमल का पर्यायवाची पंकज है उसी प्रकार भारतीयता का पर्यायवाची हिंदुत्व है।"
रअसल, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेता और दक्षिण भारतीय सूबे तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के पुत्र उदयनिधि ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को लोगों के बीच विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए दोषी ठहराया था और कहा था कि इसे खत्म किया जाना चाहिए।
