देश

'मोदी-अदानी एक हैं' वाले बयान के बाद BJP का बड़ा हमला, संबित पात्रा ने कहा- 'राहुल गांधी देशद्रोही हैं'

Sambit Patra Attack on Rahul Gandhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने कहा कि 'उन्हें राहुल गांधी को देशद्रोही कहने में कोई संकोच नहीं है। वह देशद्रोही हैं।'

Image

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

Sambit Patra Attack on Rahul Gandhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने कहा कि 'उन्हें राहुल गांधी को देशद्रोही कहने में कोई संकोच नहीं है। वह देशद्रोही हैं।' पात्रा का यह बयान संसद परिसर में अदानी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आया। विपक्ष के नेताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने जैकेट पहन रखी थी जिस पर लिखा था कि 'मोदी-अदानी एक हैं।'

मोदी और अदानी दो नहीं बल्कि एक हैं-राहुल

इस प्रदर्शन में राहुल और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दोनों शामिल हुए। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि 'मोदी जी अदानी की जांच नहीं करा सकते, कोई भी व्यक्ति अपनी जांच नहीं करा सकता। मोदी और अदानी दो नहीं बल्कि एक हैं। मोदी जी अडानी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि यदि वह ऐसा कराते हैं तो उनकी भी जांच होगी। मोदी और अदानी दो नहीं एक हैं।'

ओसीसीआरपी के कहने पर काम करते हैं राहुल-पात्रा

पात्रा ने कहा कि 'जॉर्ज सोरोस और दूसरे देशों के डीप स्टेट भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। मीडिया संगठन ओसीसीआरपी का काम देश की छवि को धूमिल करना है। कुछ ताकतें भारत को तोड़ना चाहती हैं। ओसीसीआरपी की रिपोर्ट पर जुलाई 2021 में ब्राजील ने कोवाक्सिन का ऑर्डर कैंसल कर दिया। इससे भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश हुई। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के अगले दिन ही कांग्रेस पार्टी ने भारत सरकार और वैक्सीन को घेरे में ले लिया। ओसीसीआरपी के कहने पर राहुल गांधी काम करते हैं। इस ओसीसीआरपी ने भारत के मशहूर उद्योगपतियों पर लगातार नकारात्मक बातें फैलाई हैं।'

अदानी की गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, ‘अमेरिकी अदालत ने कह दिया है कि भारत में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन सरकार संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। अदाणी का नाम लेने पर हमारा मुंह बंद करा दिया जाता है। इसलिए हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!