बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 जुलाई 2026: रेट 2640 रुपये लुढ़के, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 28 July 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,640 रुपये टूटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात 8.30 बजे तक 1.1% लुढ़ककर यानी 1568 रुपये गिरावट के साथ 141495 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,063 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,022.80 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 142,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 144466 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,42,559 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,291 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 28 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹1,42,140₹4,02,960₹1,65,789
22 कैरेट सोना₹1,30,295₹3,69,380₹1,51,974
20 कैरेट सोना₹1,18,450₹3,35,800₹1,38,158
18 कैरेट सोना₹1,06,605₹3,02,220₹1,24,342
16 कैरेट सोना₹94,760₹2,68,640₹1,10,526
14 कैरेट सोना₹82,915₹2,35,060₹96,711
12 कैरेट सोना₹71,070₹2,01,480₹82,895
10 कैरेट सोना₹59,225₹1,67,900₹69,079

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 144466 रुपये प्रति 10 ग्राम142559 रुपये प्रति 10 ग्राम142291 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 143888 रुपये प्रति 10 ग्राम141988 रुपये प्रति 10 ग्राम141721 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 132331 रुपये प्रति 10 ग्राम130584 रुपये प्रति 10 ग्राम130339 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108350 रुपये प्रति 10 ग्राम106919 रुपये प्रति 10 ग्राम106718 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84513 रुपये प्रति 10 ग्राम83397 रुपये प्रति 10 ग्राम83240 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144320₹132300₹108280
मुंबई₹144170₹132150₹108130
कोलकाता₹144170₹132150₹108130
चेन्नई₹144160₹132150₹110300
पटना₹144220₹132200₹108180
लखनऊ₹144320₹132300₹108280
अयोध्या₹144320₹132300₹108280
मेरठ₹144320₹132300₹108280
कानपुर₹144320₹132300₹108280
गाजियाबाद₹144320₹132300₹108280
नोएडा₹144320₹132300₹108280
गुरुग्राम₹144320₹132300₹108280
जयपुर₹144320₹132300₹108280
लुधियाना₹144320₹132300₹108280
गुवाहाटी₹144170₹132150₹108130
इंदौर₹144220₹132200₹108180
अहमदाबाद₹144220₹132200₹108180
वडोदरा₹144220₹132200₹108180
सूरत₹144220₹132200₹108180
पुणे₹144170₹132150₹108130
नागपुर₹144170₹132150₹108130
चंडीगढ़₹144320₹132300₹108280
नासिक₹144200₹132180₹108160
बैंगलोर₹144170₹132150₹108130
भुवनेश्वर₹144170₹132150₹108130
रायपुर₹144170₹132150₹108130
हैदराबाद₹144170₹132150₹108130

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक बाजारों के मजबूती के रुख के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 2,440 रुपये बढ़कर 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,440 बढ़कर 1,49,640 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। पिछले सत्र में यह 1,47,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 42.13 डॉलर या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 4,095.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

डॉलर कमजोर होने तथा पश्चिम एशिया का भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच हाजिर बाजार की मांग मजबूत होने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 984 रुपये की तेजी के साथ 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 249 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोना के अगस्त डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 4,087.69 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंता कम हुई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबकि एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने में तेजी आई क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे महंगाई की चिंता कम हुई, जबकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी ने सर्राफा कीमतों को आगे और समर्थन दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी सीमित रही क्योंकि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मज़बूत हुआ।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को हाजिर सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें बढ़कर 59 डॉलर प्रति औंस हो गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हमलों में कुछ समय के लिए रुकावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हुईं। इन चिंताओं की वजह से सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें बढ़ रही थीं, जिससे सर्राफा (सोना-चांदी) बाजार को राहत मिली।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्नेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव में कुछ समय के लिए आई कमी और इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर होने वाले फैसले से पहले निवेशकों ने लिवाली बढ़ाई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article