देश

Jammu-Kashmir: राजौरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, 1 जवान घायल

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

Image

सेना के कैंप पर हुआ आतंकी हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना (Indian Army) के शिविर पर आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया है। आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की है। इस दौरान जवानों ने भी आतंकवादियों पर गोलीबारी की है। आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे है। सेना और पुलिस ने इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यह हमला कुलगाम जिले में 5 आतंकियों के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है। बता दें, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को घेरे रखा है और ऑपरेशन चला रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 5 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए है। अभी भी जम्मू कश्मीर में दो स्थानों पर एनकाउंटर जारी है।

सेना और पुलिस पर हो चुके है कई हमले

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सेना ने भी जवाबी फायरिंग की थी।

बता दे, इससे पहले 26 जून को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादी मारे गए थे। सेना द्वारा 4 आतंकवादियों के ठिकाने की घेराबंदी करने के बाद गोलीबारी हुई थी जिनमें से तीन मारे गए। सेना ने 17 जून को बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में भी गोलीबारी में एक और आतंकवादी को मार गिराया था। जून के प्रारंभ से ही जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ा हमला एक बस पर हुआ था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article