देश

'मिट्टी अंत में सबको एक समान बना देती है', दुबई में COP28 के पहले दिन बोले सद्गुरु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 03:00 PM IST

सद्गुरू ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं, आप किस पर विश्वास रखते हैं, या आप कौन से स्वर्ग में जाएंगे, हम सब एक ही मिट्टी से पैदा हुए हैं, एक ही मिट्टी का खाना खा रहे हैं, और जब हम मरेंगे, तो फिर उसी मिट्टी में वापस चले जाएंगे।

Image

कार्यक्रम में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और यूके के पीएम ऋषि सुनक के साथ सद्गुरु।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Sadhguru: दुबई में हो रहे COP28 के उद्घाटन सत्र में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और मिट्टी बचाओ अभियान के प्रवर्तक सद्गुरु ने भाग लिया। उन्होंने कहा, मिट्टी हम सभी को एक कर देती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पर विश्वास करते हैं।

सद्गुरू ने COP28 के फेथ पवेलियन में दिए अपने उद्घाटन भाषण में कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं, आप किस पर विश्वास रखते हैं, या आप कौन से स्वर्ग में जाएंगे, हम सब एक ही मिट्टी से पैदा हुए हैं, एक ही मिट्टी का खाना खा रहे हैं, और जब हम मरेंगे, तो फिर उसी मिट्टी में वापस चले जाएंगे। अंत में मिट्टी हम सबको एक कर देती है! 'मिट्टी को पुनर्जीवित' करने वाली नीतियों को लागू करने के लिए लोगों और नीति निर्माताओं को प्रभावित करने और प्रेरित करने में धार्मिक नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइये इसे साकार करें।

COP-SadhguruPMs

COP-SadhguruPMs

पीएम मोदी भी रहे मौजूद

इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, संयुक्त अरब अमीरात के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री मरियम अल्महेरी, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सहित कई विश्व नेता उपस्थित रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article