देश

कौन हैं सदानंद दाते? जिन्हें महाराष्ट्र का नया DGP किया गया नियुक्त, NIA के रह चुके हैं DG

Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी सदानंद दाते को बुधवार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया। वह मौजूदा डीजीपी रश्मि शुक्ला का स्थान लेंगे। बता दें कि आईपीएस के 1990 बैच के अधिकारी दाते को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

Image

महाराष्ट्र के नए डीजीपी बने सदानंद दाते (फोटो साभार: @gpsinghips)

Photo : Twitter

Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी सदानंद दाते को बुधवार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया। वह मौजूदा डीजीपी रश्मि शुक्ला का स्थान लेंगे, जो अगले साल तीन जनवरी को सेवानिवृत्त होंगी। शुक्ला के बाद दाते राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

कौन हैं सदानंद दाते?

आईपीएस के 1990 बैच के अधिकारी दाते पूर्व में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र कैडर में पुनः नियुक्त किया गया था। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर दाते को राज्य पुलिस बल का नया प्रमुख नियुक्त किया। मुंबई हमले के दौरान नायक के रूप में उभरे दाते का नए पद पर कार्यकाल दो साल का होगा।

NIA के रहे चुके हैं DG

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। दाते (59 वर्षीय) महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) के प्रमुख रह चुके हैं। वह केंद्रीय जांच ब्यूरो में डीआईजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और मुंबई के पास मीरा-भयंदर और वसई-विरार शहरों में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से आर्थिक अपराधों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article