Rahul Gandhi Tejashwi Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं, इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल थे। उन्होंने भी राहुल गांधी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की। बदले में कांग्रेस नेता ने कुछ ऐसी चीज डिमांड कर दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, तेजस्वी यादव की जन्मदिन की बधाई पर रिप्लाई करते हुए राहुल गांधी ने उसने लंच पार्टी मांगी और इसमें रोहू या कतला मछली खाने की डिमांड रख दी।
पहले तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए लिखा कि भाई आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है। आपके लंबे, खुशहाल, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करता हूं। इस बधाई संदेश का राहुल गांधी ने बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामाओं के लिए धन्यवाद भाई, अलग चंद- कतला या रोहू!
तेजस्वी ने भी दिया जवाब
राहुल गांधी की ओर से लंच की फरमाईश को तेजस्वी यादव ने भी नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने उन्हें तुरंत रिप्लाई देते हुए लिखा कि निश्चित भाई। कतला- फ्राइड, रोहू- झोर (ग्रेवी)। यानी तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बताया कि वह लंच पार्टी में राहुल गांधी को कौन भी मछली खिलाने वाले हैं। बता दें, पिछले दिनों लालू यादव के आवास पर मटन पार्टी हुई थी, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल और लालू यादव साथ में मटन बनाते दिखे थे।
