देश

Jhansi Accident: झांसी में दर्दनाक हादसा, कार का टायर फटने से हुआ एक्सीडेंट, 4 की मौत, दो घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2023, 06:37 PM IST

Jhansi Kanpur Highway road accident: यूपी के झांसी में कानपुर नेशनल हाईवे पर संडे दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

झांसी में कानपुर नेशनल हाईवे पर संडे दोपहर एक भीषण सड़क हो गया (प्रतीकात्मक फोटो)

Jhansi Road Accident News: उत्तर प्रदेश के झांसी में रोड एक्सीडेंट की एक भयानक खबर सामने आई है, झांसी कानपुर हाईवे में चिरगांव के करगुआं इलाके में संडे दोपहर एक कार का टायर फट जाने से भीषण हादसा हो गया, इस हादसे में चार की मौत हो गई और दो घायल बताए जा रहे हैं। घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक अर्टिका कार में 6 व्यक्ति सवार होकर झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान करगुवां के पास शनिदेव मंदिर के सामने कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा की ओर जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी।

जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है उसका नंबर- यूपी 78 डीपी 7008 है और ये कार झांसी की ओर से कानपुर जा रही थी इसमें कानपुर निवासी महेश चन्द्र तिवारी 6 लोगों के साथ कार में सवार थे। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी-

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीताम्बरा मन्दिर के दर्शन करके लौट रहे थे और शनिवार को सभी वापस लौट कर घर जा रहे थे कि रास्ते में ये भीषण दुर्घटना हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article